कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिये परीक्षा व रिजल्ट को लेकर आया नया अपडेट,जल्द करने होंगे ये काम

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा स्पेशल बैक परीक्षा हेतु दिन शनिवार 15 जनवरी तक आनलाईन माध्यम से स्पेशल बैक परीक्षा के परीक्षा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त क्रम में सत्र को नियमित करने एवं छात्रहित में स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के ऐसे विद्यार्थी जिनके द्वारा स्पेशल बैक परीक्षा हेतु आवेदन किया गया है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर घोषित किया जा रहा है। स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर के ऐसे विद्यार्थी जिनके द्वारा स्पेशल बैक परीक्षा हेतु आवेदन किया गया है परन्तु विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर घोषित परीक्षाफल में उत्तीर्ण नहीं हो रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को वि०वि० द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाली स्पेशल बैक परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। ऐसे विद्यार्थी जिनके द्वारा स्पेशल बैक परीक्षा हेतु जिस प्रश्नपत्र/विषय में आवेदन किया गया है उस प्रश्नपत्र/ विषय की आंतरिक परीक्षा में यदि विद्यार्थी अनुपस्थित है तो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर स्वयं विश्वविद्यालय आकर आंतरिक परीक्षा हेतु अनुमति प्राप्त कर सकता है जिससे विद्यार्थी का परीक्षाफल पूर्ण किया जा सके। ऊपर दिए हुए सेमेस्टर से सम्बन्धित विद्यार्थी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वैबसाईट
www.kuntl.net/student/Student में लॉग इन करने के पश्चात अपना अनुक्रमांक/पंजीकरण संख्या/ईमेल अथवा मोबाईल नम्बर एवं पासवर्ड के साथ अपने अंकाउण्ट में लॉगिन कर अपने पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त ओ०टी०पी० के माध्यम से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त परिसर/महाविद्यालयों के लॉगिन अकाउण्ट पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी किसी कारणों से लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं वे अपने परिसर/महाविद्यालय से सम्पर्क कर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page