14 से 23 वर्ष तक के सौ प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए आई नई अपडेट, जानिए कब और कहां किया जाएगा इन खेलों का आयोजन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – मा0 मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत राज्य के 14 से 23 वर्ष तक के प्रतिभावान खिलाड़ियों (100 बालक व बालिकाओं) को छात्रवृत्ति दिये जाने हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय चयन ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 08ः00 बजे से इंदिरा गंाधी अर्न्तराष्ट्रीय स्पोटर््स काम्पलैक्स गौलापार में दिनांक 15 सितम्बर को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग तथा जुडो खेला विधा का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 16 सितम्बर को कराटे,बैडमिंटन, ताईक्वांडो, 17 सितम्बर को वालीबाल,फुटबाल, बास्केटबाल तथा 18 सितम्बर को हॉकी,टेबल-टेनिस, कबड्डी का आयोजन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page