बड़ी खबर :- नाबालिक गुमशुदा को मात्र 02 घंटे में पुलिस ने बरामद कर पिता से मिलाया, बेटे को वापस पाकर परिवार की लौटी खुशियां, पुलिस का जताया आभार

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- 01 अप्रैल को वादी महेश चंद्र भट्ट निवासी आनंद बाग, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर सूचना दी कि उनका 06 वर्षीय पुत्र दीपांशु घर के पास खेलते हुए कही गुम हो गया है। सूचना मिलते ही उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा तत्काल सिटी कंट्रोल के माध्यम से हल्द्वानी शहर के सभी पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया और टीमों द्वारा गुमशुदा की सभी संभावित क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी गई तथा आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए गए। काफी तलाश के बाद पुलिस की सीसीटीवी टीम में नियुक्त कर्मियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खगलाकर मात्र 02 घंटे के भीतर ही गुमशुदा की तलाश कर ली गई। पुलिस टीम ने गुमशुदा को नहर कवरिंग के पास से सकुशल बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। बच्चे के पिता ने पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page