10वें विश्व योग दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा (विश्वविद्यालय) में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों के लिए योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही विभिन्न योगासनों और प्राणायाम के प्रदर्शन भी किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हल्द्वानी के आरोग्य योग केंद्र के योगाचार्य रोहित भट्ट द्वारा आयोजित एक विशेष सत्र रहा। उनके विशेषज्ञ मार्गदर्शन और प्रेरणादायक शब्दों ने प्रतिभागियों के अनुभव को समृद्ध बना दिया। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोग अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित और ऊर्जावान महसूस किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page