74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा पर किया जाएगा ध्वजारोहण एवं देंगी परेड की सलामी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 25- उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खेल एवं युवा कल्याण/जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी 25 जनवरी को देहरादून से प्रस्थान कर सांय 8 बजे मा0 मंत्री जी श्री प्रकाश सिंह भण्डारी की सुपुत्री के विवाह समारोह सुभाष नगर, हल्द्वानी श्यामा गार्डन बैंकट हाॅल में शामिल होगी। तत्पश्चात् रात 09 बजे श्यामा गार्डन बैंकट हाॅल से सर्किट हाउस रात्रि विश्राम करेंगी। 26 जनवरी 2023 को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर प्रातः 10ः30 बजे डीएसए मैदान मल्लीताल फ्लैट्स  में 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी देंगी। तत्पश्चात् दोपहर 12ः30 बजे डीएसए मैदान मल्लीताल से नैनीताल क्लब पहुंचकर अपराह्न 01ः40 बजे देहरादून को प्रस्थान करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page