अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा व अभिषेक के अवसर पर मॉल्डन कॉटेज कंपाउंड मल्लीताल स्थित हनुमान मंदिर में कल होने वाले भव्य आयोजन की तैयारी हुई पूरी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल के मॉल्डन कॉटेज कंपाउंड मल्लीताल में कल होने वाले अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा व अभिषेक के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को हनुमान चालीसा व भजन का भव्य आयोजन किया जायेगा। आज सुबह से मंदिर में साफ सफाई के साथ रंगाई का कार्यक्रम चला। राम भक्त हनुमान मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जिसमे यंहा के राम भक्तों के साथ स्थानीय लोंगो अपना सहयोग दिया।
अयोध्या में श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देशभर में हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव की धूम मची हुई है। कल का दिन सभी के लिए सदैव यादगार रहेगा।

आपको बताते चले की मॉल्डन कॉटेज कंपाउंड मल्लीताल में प्रत्येक त्योहारों में भव्य आयोजन का कार्यक्रम होता आता रहा हैऔर आगे भी होता रहेगा। इस मंदिर में हजारों की संख्या में यहां के स्थानीय लोग दर्शन करने के साथ भजन संध्या में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page