कालाढूंगी सड़क हादसे में दो गाडियों के आमने-सामने टकराने से एक व्यक्ति की हुई मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- 17 जून को समय करीब 6:18 बजे डायल 112 पर कॉलर नवीन चन्दर खोलिया द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस बल को वन निगम के पास रवाना किया गया। मौके पर वाहन संख्या UK 04AM 8740 किया सोनेट जिसे चालक विक्रम रावत निवासी गोलापार चला रहा था।

जिसमें चालक के अलावा साक्षी पुत्री गिरीश चन्द्र निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी, भावना वालिया पत्नी राजीव वालिया निवासी वार्ड न0-2 कालाढूंगी व वाहन संख्या UK 04S 2977 ALTO 800 जिसमे शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष , कमल मिश्रा पुत्र बी0सी0 मिश्रा उम्र-30 वर्ष निवासी रामपुर चकलुवा,हर्षित अधिकारी पुत्र दान सिह उम्र 31 वर्ष ,नरेन्द्र अधिकारी पुत्र मोहन सिह निवासी गण कमोला सवार थे।

उक्त दोनो गाडियां वन विभाग के पास आमने-सामने टकरा गयी थी जिसमें शुभम सामन्त को गम्भीर चोटे आयी थी उपरोक्त दोनो वाहनो में सवार व्यक्तियो को स्थानीय व्यक्तियो व राहगीरो के सहयोग से वाहनो से निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढूंगी भिजवाया गया। जहाँ चिकित्सको द्वारा शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित किया गया व 1-कमल मिश्रा 2-हर्षित अधिकारी, 3-नरेन्द्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार उपरान्त उच्च उपचार हेतु आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से हल्द्वानी रैफर किया गया है ।

नाम पता मृतक-
1-शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त
निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष

नाम पता घायल-
1-कमल मिश्रा पुत्र बी0सी0 मिश्रा उम्र-30 वर्ष
निवासी रामपुर चकलुवा
2-हर्षित अधिकारी पुत्र दान सिह उम्र 31 वर्ष
3-नरेन्द्र अधिकारी पुत्र मोहन सिह निवासीगण कमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page