जनपद नैनीताल में स्कूल की छुट्टी को लेकर आया डीएम का आदेश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – जिलाधिकारी नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 06 जुलाई,2023 को प्रातः 10 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 06 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज़ जल प्रवाह आने की सम्भावना होने के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 07 जुलाई, 2023 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए 07 जुलाई, (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल /अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page