(निर्वाचन) – दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 19 जुलाई को होगी मतगणना

ख़बर शेयर करें

देहरादून:- राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता वार्ता के दौरान पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। जिसमें हरिद्वार जनपद को छोड़ 12 जनपदों में चुनाव होंगे। जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी महत्वपूर्ण सूचना जारी करेंगे। नामांकन की कार्यवाही 25 जून से 28 जून तक चलेगी। नामांकन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी और नाम वापसी की तिथि 2 जुलाई को होगी। निर्वाचन दो चरण में होगा। पहले चरण में सिंबल 3 जुलाई को मिलेंगे। 10 जुलाई को प्रथम चरण का मतदान होगा। निर्वाचन सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक होगा। दूसरे चरण में सिंबल 8 जुलाई को होंगे। दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। निर्वाचन की मतगणना 19 जुलाई को होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page