आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट केंपस तल्लीताल में किया जा रहा है पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल दिनेश कुमार राणा की अध्यक्षता में कोषागार नैनीताल द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कलेक्ट्रेट केंपस, तल्लीताल नैनीताल में पेशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविर में ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा किए जाने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा साथ ही ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन से जीवित प्रमाण पत्र जमा किए जाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। SGHS गोल्डन कार्ड तथा पेंशन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अतः समस्त पेंशनर/ पारिवारिक पेंशनर उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी पेंशन संबंधी नवीन जानकारी ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र, गोल्डन कार्ड तथा पेंशन से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण हेतु उक्त शिविर का लाभ ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page