जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा 67 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

ख़बर शेयर करें

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत पिनरौ के अन्तर्गत ओपन थियेटर पिनरौ में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय द्वारा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना।

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन,लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, उडेरा,खाद्य आपूर्ति,उद्यान विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। शिविर में 67 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 408 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख उमेश पलडिया, खीमानन्द शर्मा, जिला पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एवं अन्य जनप्रतिनिधि,विभागों के अधिकारी, कर्मचारी स्थानीय जनता उपस्थित थी।। शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page