सट्टे की खाई-बाडी करते एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में सट्टे की खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के दिशा निर्देशन, संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0 फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था/ सट्टे की खाई बाडी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चैकिंग के दौरान 06 जून को मेन बाजार लालकुआं से निवासी आजादनगर लालकुंआ को 4600 रु की सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए मय सट्टा पर्ची,गत्ता व पेन के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page