भूमियाधार में सेंट मैरी की प्रधानाचार्य ने 50 जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। तल्लीताल एसओ विजय मेहता और सेंट मेंरी स्कूल की प्रधानाचार्य मंजूषा के नेतृत्व में भूमियाधार में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। शुक्रवार को सेंट मैरी की प्रधानाचार्य मंजूषा ने भूमियाधार में 50 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल व चीनी आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वही भूमिया धार के ग्रामीणों ने सेंट मैरी प्रधानाचार्य का आभार जताया। वही प्रधानाचार्य मंजूषा ने बताया कि आगे भी क्षेत्र में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। बतादें कि सेंट मेरी प्रबंधन लगातार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं। इस दौरान सेंट मेरी स्कूल की मैनेजर सिस्टर डिगना, निर्मला विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सिस्टर अनीमा, सिस्टर मरिया, चीता पुलिस के शिवराज राणा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page