ऑफलाइन कक्षाओं के सफल संचालन हेतु प्राचार्य प्रो०अग्रवाल ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

ख़बर शेयर करें

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आगामी 1 मार्च 2021 से ऑफलाइन कक्षाओं के सफल संचालन हेतु शासन द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव के संबंध में दिशानिर्देशों से अवगत कराना था। बैठक में उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके परिचय पत्र, अनिवार्य रूप से मास्क पहनना एवं मोबाइल में आरोग्य सेतु एप की उपलब्धता को अनिवार्य बताया। साथी ही साथ संशोधित समय सारणी के अनुसार 1 मार्च से कक्षाओं के नियमित संचालन हेतु सभी प्राध्यापकों को निर्देशित भी किया। इस बैठक में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page