प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये जाने पर छात्र नेता हरीश राणा, अरविंद पड़ियार व सभासद मनोज जोशी ने दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा आज उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलपति की नियुक्ति की गई। छात्र नेता हरीश राणा ने बताया कि प्रोफेसर नेगी के कार्यकाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आपदा के इस भयावह दौर में भी छात्रों की सारी परेशानियों का समाधान किया।
प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी के सफल कार्यकाल को देखते हुए कुलपति के रूप में पुनः एक कार्यकाल और मिलने पर छात्र नेता हरीश राणा, अरविंद पड़ियार, सभासद मनोज जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश महर, मोहित रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एमबीपीजी कुलदीप कुल्याल, शुभम कुमार ने शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व प्रोफेसर नेगी कुमाऊं विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page