सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक की मृत्यु, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घायलों को पहुँचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें

10 मार्च को रात्रि समय करीब 10:25 बजे बेस अस्पताल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम (PC 01) द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना का विवरण:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पल्सर बाइक (नंबर: UK 04 AN 5778) के चालक द्वारा वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए रिक्शा को टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है।

त्वरित पुलिस कार्रवाई:
पुलिस टीम द्वारा मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गँवाए दोनों घायलों को उपचार हेतु तत्काल बेस अस्पताल भिजवाया गया।

मृतक: रिक्शा चालक नरेश सिंह (उम्र 25 वर्ष), पुत्र हरीश सिंह, निवासी तारा टेंट हाउस, लाल डांठ, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर इन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायल: बाइक सवार सूरज बिष्ट (उम्र 25 वर्ष), पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट, निवासी गजर, थाना मुक्तेश्वर। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण इन्हें भी आज प्रातः सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ इनका उपचार चल रहा है।

वर्तमान स्थिति:
मृतक के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रिक्शा को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली हल्द्वानी परिसर में खड़ा किया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस को तहरीर प्राप्त होते ही मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस टीम(कोतवाली हल्द्वानी):

▫️उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी
▫️अ0उ0नि0 मंहगा राम
▫️कांस्टेबल जगदीश भंडारी
▫️कांस्टेबल मो0 अजहर
▫️कांस्टेबल कमलेश नौला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page