पर्यटन नगरी नैनीताल में प्रारंभ होने वाले सुप्रसिद्ध मां नंदा-सुनंदा मेले के भव्य आयोजन के लिए एसपी क्राइम/यातायात ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से संपूर्ण मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- आज पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र नैनीताल की अध्यक्षता में श्री राम सेवक सभा नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली मल्लीताल में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मां नंदा देवी मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों के सुझाव लिए गए तथा श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध एवं कुशल रणनीति तैयार की गई।
इस दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, विभा दीक्षित, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, प्रीतम सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल, वरिष्ठ उ.नि. कोतवाली मल्लीताल, श्री दीपक बिष्ट सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों (श्री मुकेश जोशी, श्री भीम सिंह कार्की, श्री विमल चौधरी, श्री प्रदीप सिंह, श्री कुंदन सिंह नेगी एवं श्री गिरीश जोशी) द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण मेला क्षेत्र एवं मां नैना देवी मंदिर परिसर का भौतिक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page