दुःखद- देर शाम बाजार सामान लेने आए अचानक व्यक्ति की हुए मौत

ख़बर शेयर करें

भवाली। हल्द्वानी ज्योलीकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमियाधार के रिसार्ट संचालक की भवाली बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन फानन में स्थानीय व्यापारी व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ डॉक्टर ने व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार कृष्ण पाल राटी 60 पुत्र गजराज सिंह राटी हाल निवासी भूमियाधार, मूल निवासी सीएआई ग्रेटर नोयडा गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की भवाली बाजार में मौत हो गई। वह देर शाम भवाली बाजार सामान लेने आए थे। जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। स्थानीय व्यापारी आनन फानन में उन्हें सीएचसी ले गए। डॉ ने मृत घोषित कर दिया। डॉ जलीस अहमद ने बताया कि व्यक्ति की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई।
कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल ने बताया कि परिजनों को बताया गया है। शुक्रवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page