दुःखद ख़बर- पर्यटन सीजन के चलते दो हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक़ मौत व पांच गम्भीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – पर्यटन सीजन के चलते ज्योलिकोट मार्ग पर हुए दो हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक़ मृत्यु होने की दुःखद ख़बर आई है, जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी के बीच रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें हल्द्वानी डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही टैक्सी सुबह ज्योलीकोट के पास आमपड़ाव से नीचे खाई में गिर गई। इस सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों ने इसकी सूचना ज्योलीकोट चौको को दी। जहां से पुलिस कर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में हल्द्वानी निवासी चंदन व रुद्रपुर निवासी पप्पू कश्यप की मृत्यु हो गई है। जबकि उस टैक्सी चालक सतपाल आर्य निवासी बेतालघाट, अजय राणा निवासी रुद्रपुर व विजेंद्र सिंह निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हल्द्वानी डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक दूसरे हादसे में रविवार लगभग तीन बजकर पैंतीस मिनट पर हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार ज्योलीकोट के बैंड नंबर एक के समीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें नैनीताल के होटल आर्मडेल निवासी अतिन साह की मृत्यु हो गई। उनका चालक सुरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे तुरंत हायर सेंटर भर्ती करवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page