दुःखद समाचार- नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार दामोदर लोहनी के बड़े भाई दिनेश लोहनी का हुआ आकस्मिक निधन

ख़बर शेयर करें

दुःखद समाचार:- नैनीताल नगर के दैनिक जागरण समाचार पत्र वरिष्ठ पत्रकार दामोदर लोहनी के बड़े भाई लगभग 52 वर्षीय दिनेश लोहनी का बुधवार प्रातः हल्द्वानी स्थित सुशील तिवारी अस्पताल में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार को अचानक उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ जाने पर उनका बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल मे प्राथमिक उपचार किया गया। तत्पश्चात उनको हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर देने के बाद रात में उनको वेंटिलेटर में रखा, लेकिन बुधवार प्रातः उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे परिवार व नैनीताल के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वही नैनीताल में पत्रकारों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दिनेश लोहानी नैनीताल नगर में पत्रकारिता के साथ फोटोग्राफी की भूमिका निभाते आ रहे थे। वहीं पूर्व में दिनेश लोहनी कई अख़बार के लिए कार्य कर चुके हैं। वर्तमान युगवाणी पत्रिका के लिए काम कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page