दुःखद समाचार – नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यापारी अंचल पंत के पिता का हुआ निधन, नगर में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – नैनीताल में तल्लीताल बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी (एडविस्टा)/ पत्रकार अचल पंत के पिता मोहन पंत (84 वर्ष ) का निधन सोमवार को दिन में हो गया है। जानकारी के अनुसार श्री पंत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे । श्री पंत का हल्द्वानी के प्राइवेट अस्पताल में ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को लगभग 10 बजे रानीबाग चित्राशिला घाट में किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी समेत एक विवाहित बेटा व एक बेटी को छोड़ गए l उनके निधन पर नैनीताल शहर के पत्रकार, तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व स्थानीय लोंगो ने गहरा दुख व्यक्त किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page