एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया कैंची धाम क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

भवाली/नैनीताल :- जिलाधिकारी के द्वारा विगत कैंची धाम निरीक्षण के दौरान बाईपास रोड पर मैदान के कार्यां मे तेजी लाने, बाई पास रोड पर दो से तीन स्थानों पर पार्किंग चिन्हिकरण के निर्देश दिये थे।
बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कैंची धाम क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण के दौरान बताया कि निजी बाइकों की निजी पार्किंग हेतु भवाली में पार्किंग व्यवस्था कर ली गई है जिसमें निजी बाइकें पार्क होगी साथ ही नगर पालिका भवाली द्वारा बाई पास सडक पर लाईट की व्यवस्था भी कर ली गई है साथ ही मस्जिद तिराहे पर शटल सेवा की पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएच हल्द्वानी के सहायक अभियंता को मस्जिद के तिराहे पर वाहनों के डाइवर्जन हेतु पथ चिन्ह शीघ्र बनाने हेतु निर्देशित किया है।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एनएच, सहायक अभियंता एवं सीओ भवाली उपस्थित थे।


ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page