राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर देशभर में खुशी की लहर, देखिये पूरी वीडियो

ख़बर शेयर करें

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर देशभर में खुशी की लहर है। इसी क्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने श्री कोश्यारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, संघर्ष और जनसमर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के रूप में अपने सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से किया। उनका जीवन समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि पद्म भूषण जैसे देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित होना उत्तराखण्ड सहित पूरे देश के लिए गौरव और सम्मान की बात है। अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि भगत सिंह कोश्यारी का अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्रहित में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page