अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के बने मुख्य कानूनी सलाहकार हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुवे अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के वर्तमान जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर व काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजते हुवे अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा में मुख्य कानूनी सलाहकार के पद पर मनोनीत किया है।
सामाजिक सरोकारों से वास्ता रखने वाले उमेश जोशी ने कहा कि वो ब्राह्मण उत्थान के लिये सदैव संघर्षरत रहेंगे और समाज के तमाम निर्धन,असहाय व गरीब ब्राह्मणों की कानूनी लड़ाई की अदालत में निःशुल्क पैरवी भी करेंगे।
अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा में उमेश जोशी को नई दायित्व से नवाजे जाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम भट्ट,प्रदेश महासचिव कौशलेंद्र भट्ट,प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू पाण्डे व महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाठक सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page