नैनीताल विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने देवीपुरा,पंगुट, घुघुखान,सौड़,बासी और बागिनी मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से कमलेश बिष्ट की रिपोर्ट
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने देवीपुर मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने देवीपुरा मोटर मार्ग के बारे में अवगत कराया ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई महीनो से सड़क पर ऊपर से बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं, बताया कि यहां एक बड़ा हादसा भी हो गया ग्रामीणों ने बताया कि नैनीताल और कोटाबाग आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हेम आर्य ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क पर मलवा हटाने के लिए निर्देशित किया है। जिसके बाद बागनी में गोलू देव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व जिला कार्यकारिणी के सदस्य भोपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट,हरीश सिंह,अजय बधानी,शंकर बधानी, नंदा वल्लभ बधानी,किशन सिंह शाही,दिनेश शाही दिनेश बधानी, सुभाष, शंकर,नवीन बधानी व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू बधानी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page