ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध चौरासी कुटिया बीटल्स आश्रम रूप में संवरेगी-शंकर पाण्डेय

ख़बर शेयर करें

लेख :- उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ योग शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार के विशेष सहयोग से प्रदेश सरकार की विशेष पहल पर योग नगरी ऋषिकेश में इस कार्य का महत्व दिया जा रहा है। विगत वर्षों में महर्षि योगी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में लैंसडौन वन प्रभाग से 1961 में बीस वर्षों के लिये 7.5 हेक्टेयर वन विभाग की जमीन लीज पर ली थी। इस कुटिया को बीटल्स आश्रम के रूप में विकसित किया जाएगा। महर्षि योगी ने इस कुटिया का निर्माण युवाओं व बाहर से आने वाले पर्यटकों को योग शिक्षा व अन्य गतिविधियों से जोड़ने के सपनों संजोया था। लेकिन किंहीं कारणवश इसका आगे के अनुशरण सफल संचालन नहीं हो सका तथा तत्काली सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

वर्तमान में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सामूहिक प्रयासों से चौरीगढ़ कुटिया का सौंदर्यकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया है, जिसके लिये 103 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है। इस कार्य को कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पी0डब्ल्यू0डी0 हेडक्वार्टर द्वारा किया जायेगा। इसके अन्तर्गत विशिष्ट गेस्ट हाउस, महर्षि योगी बंगला, छात्रावास का निर्माण, 123 कुटियों का निर्माण, आगन्तुक हेतु संपर्क मार्गों का निर्माण, पानी के फव्वारे, आगन्तुकों के बैठने हेतु हॉल, पुस्तकालय, आगन्तुक भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य किये जायेंगे। कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु कहा गया है।

इस कुटिया के जीवंतदार हो जाने से जहां एक ओर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, वही दूसरी ओर उत्तराखण्ड सरकार को राजस्व में एक अच्छा आय प्राप्त होगा। इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रदेश सरकार का लक्ष्य है, ताकि आगामी अर्ध कुम्भ में बाहर से आने वाले अधिकाधिक पर्यटक एवं श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें। इस कुटिया के जीवंतदार में इस बात का विशेष ध्यान दिया जायेगा कि इसके पुराने स्वरूप के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जायेगी। इसके जीवंतदार में पुराने भवन जो जीर्णशीर्ण हो गये हैं, उनका जीवंतदार किया जायेगा। इसके जीवंतदार के बाद निश्चित रूप से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं सरकार को राजस्व में वृद्धि होगी।

हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, वन मंत्री सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण, निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व को छोड़े स्रोत्र सहित इसके विकास से जुड़े सभी के सामूहिक प्रयासों से इस कुटिया का जीवंतदार होने जा रहा है, जो इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होगा।

महर्षि महेश योगी ने बनवाई थी
उत्तराखण्ड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में गोंहरी रेंज में महर्षि महेश योगी जी ने लैंसडौन वन प्रभाग से 1961 में बीस वर्षों के लिये 7.5 है0 वन प्रभाग की जमीन लीज पर ले ली थी। इस कुटिया को बीटल्स आश्रम के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहाँ पर बीटल्स ग्रुप आया था, उन्होंने चार सप्ताह यहाँ रुककर कई विश्व प्रसिद्ध गाने कम्पोज किये थे। लीज समाप्त होने के उपरान्त महर्षि योगी द्वारा यह जमीन खाली कर दी थी। जिसको वन विभाग द्वारा पर्यटकों के लिये 08 दिसम्बर 2015 में खोल दिया गया था। जो वर्तमान में चौरासी कुटिया के नाम से विश्व विख्यात है।

इस विश्वविख्यात चौरासी कुटिया बीटल्स आश्रम में घूमते समय 300 प्रकार की चिड़िया सुबह-शाम आपको दिखाई देंगी, जो अपनी मधुर आवाज से बीटल्स आश्रम की शोभा बढ़ाती हैं। यह चौरासी कुटिया लक्ष्मणझूला अनुमण्डल के अन्तर्गत कुनाउ कक्ष संख्या 1 में आता है।

चौरासी कुटिया में जैसी ही आप प्रवेश करोगे, वहां का मुख्य गेट / द्वार वास्तु कला को दर्शाता है। इस कुटिया में 84 कुटियाएं, सिद्ध भवन एवं आनन्द भवन जो चार मंजिला है, वह बराबर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा बीटल्स बंगला, महर्षि योगी बंगला, 123 ध्यान कक्ष, फोटो गैलरी, बेस्ड हाउस, नेचर ट्रेल, मिनी हर्बल गार्डन, पंचायती भवन, ब्रह्मपुरी भवन, पेंटिंग हॉल, योगा हॉल प्रमुख हैं। इसके अलावा कैन्टीन, बाथरूम पर्यटकों के लिये पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध है।

पर्यटकों के बैठने हेतु बेंच भी यहाँ बने हैं। इस कुटिया में आनन्द भवन व सिद्ध भवन का भूकम्परोधी विधि से निर्माण किया गया है। इसमें महर्षि योगी के विध्यार्थी व शिक्षक तत्समय रहते थे। साथ ही चौरासी कुटिया अन्तर्गत योगा हॉल में योग व प्रवचन कक्षायें चलती थीं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page