कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ की ओर से डीएसए मैदान में चल रही 5ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 में शीला माउंट नैनीताल की टीम रही विजेता, देखिये खेल का यह वीडियो

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ की ओर से डीएसए मैदान में चल रही 5ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 के तहत रविवार को फाइनल मुकाबला शीला माउंट नैनीताल और किलर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें शीला माउंट नैनीताल विजेता रही।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही दस हजार रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। साथ ही उपविजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रूपए की धनराशि प्रदान की गई। साथ ही भाजपा के मोहित आर्य की ओर से उपविजेता टीम को पांच हजार रूपए की धनराशि प्रदान की गई। और डॉ. संतोष कुमार की ओर से लोकेश पुजारी को 11 सौ रुपए की धनराशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एचओडी डीएसडब्ल्यू डॉ. गगन, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार, भाजपा नेता मनोज जोशी, सहित विशिष्ट अतिथि सचिन नेगी, मोहित आर्य, मोहित साह, विकास जोशी और आयोजक मंडल के भावेश सिंह सौंटियाल और करन सती आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page