श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में आज श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं गणेश चन्द्र कांडपाल ने पूर्ण विधि विधान से संस्कार सम्पन्न किया। गणेश पूजन, पंचांगी कर्म, चूड़ाकर्म, कर्ण भेद, उपनयन संस्कार, हवन, भिक्षा चरण के पश्चात सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। ग्राम सभा सौड़, खुरपाताल एवं नैनीताल नगर के 18 बटुकों के उपनयन संस्कार सम्पन्न किए गए। एक बटुक दिल्ली से आकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान सभी बटुकों एवं उनके परिजनों हेतु प्रीतिभोज भी आयोजित किया गया। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभी बटुकों एवं उनके परिजनों को इस शुभ कार्य हेतु शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष मनोज शाह ने बताया की अक्षय तृतीया के दिन सामूहिक विवाह का आयोजन भी श्री राम सेवक सभा मल्लीताल द्वारा किया जाएगा इस हेतु इच्छुक परिजन संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अशोक शाह, उपसचिव राजेंद्र बिष्ट, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह, राजेन्द्र लाल साह, संरक्षक गिरीश जोशी भूभन बिष्ट, आसू बोरा, हरीश सिंह राणा, देवेन्द्र लाल साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मोहित शाह, गोविन्द बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, गोधन बिष्ट , दिनेश भट्ट, हीरा रावत, भगवान कुंवर, अनूप साही एवं सैंकड़ों की संख्या में परिजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page