नैनीताल में आज हुई मैराथन दौड़ में स्नेहल सिंह बिष्ट व मीनाक्षी फर्त्याल रहे प्रथम

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – नशामुक्त भारत अभियान एंव आजादी के 75 वें अमृत महोसत्व के अन्तर्गत मिशन राष्ट्रीय अग्रेंस्ट ड्रग के तहत जगरूकता करने हेतु नैनीताल में शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन एंव समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। मैराथन दौड़ बालक व बालिका दो वर्गो में कराई गई बालक वर्ग में 73 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जबकि बालिका वर्ग में 13 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मैराथन दौड़ प्रातः 8 बजे बैण्ड स्टैण्ड से प्रारम्भ होकर स्टेट बैंक-मजिस्द-डिग्री कॉलेज रोड-कलैक्ट्रेट से बस स्टैण्ड डॉठ- लोअर माल रोड होते हुए (5 किमी) समाप्त हुई।
मैराथन दौड़ बालक वर्ग में स्नेहल सिंह बिष्ट प्रथम, अमन बिष्ट द्वितीय व विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे इसी तरह बालिका वर्ग में मीनाक्षी फर्त्याल प्रथम, बीना बसेरा द्वितीय व दिया आर्या तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को क्रमशः प्रथम को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार व तृतीय को 2 हजार का नकद पुरूस्कार दिया गया।
मैराथन दौड़ को धावक हरीश तिवारी, एवेरेट विजेता शीतल, समाज कल्याण अधिकारी दीपॉकर घिल्डियाल द्वारा झण्डी दिखाकर प्राराम्भ किया। इस अवसर पर अपर समाज कल्याण अधिकारी मौ.चॉद, हरीश नयाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page