सरोवर नगरी में पर्यटकों के आगमन में नैनीताल पुलिस की विशेष पहल मिशन अतिथि निभाएगा अहम भूमिका

ख़बर शेयर करें



आगामी क्रिसमस व न्यू ईयर के दौरान जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में अत्यधिक पर्यटको के आगमन पर नगर में पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, पर्यटकों को सही मार्गदर्शन, सुगम यातायात व्यवस्था एवं वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने को लेकर श्री प्रमोद शाह श्रीमान क्षेत्राधिकारी भवाली की अध्यक्षता एवं थानाध्यक्ष भीमताल श्री विमल कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज थाना भीमताल क्षेत्र के व्यापार मंडल और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ थाना भीमताल परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें आगामी क्रिसमस व न्यू ईयर पर नगर में आने वाले पर्यटकों के साथ व्यवहार करने एवं निर्धारित रेट लिस्ट सूची के अनुसार ही सेवा मुहैय्या कराने के निर्देश दिए गए जिसमे भीमताल नगर में विभिन्न होटलो मालिको को बताया गया कि उनके आपके होटलों में गाइड एवं रिसेप्शन काउंटर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी इस संदर्भ में निर्देशित करेंगे कि वो अपना आई.कार्ड अपने पास रखेंगे तथा यात्रियों को सही जानकारी देंगे। पर्यटकों को किसी प्रकार से भ्रमित नही करेंगे। होटल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी प्रबंधक को हिदायत दी गई कि आपके होटलों में जो भी पर्यटक आते हैं उनकी आईडी प्रत्येक दशा में रखेंगे व सीसीटीवी कैमरो को भी सक्रिय रखेंगे। इस अवसर पर कोई भी आयोजन करने पर उसकी पूर्व अनुमति संबंधित विभाग से लेना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page