खास खबर- मंदिर में मूर्ति तोड़ने वाले 5 आरोपियों को भेजा जेल

ख़बर शेयर करें


भवाली: रामगढ के बोहराकोट में मंदिर में मूर्ति तोड़ने के आरोपी 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
रामगढ़ के बोहराकोट के तोक रिया निवासी चंद्र शेखर सुयाल ने मंदिर से 5 लोगों द्वारा हनुमान की मूर्ति तोड़ने की पुलिस को तहरीर सौपी थी। तहरीर के मुताबिक पुलिस ने 5 लोगो आमिर उम्र 22 पुत्र हुमायूँ निवासी बरेली, नूर हसन उम्र 32 पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मुरादाबाद, हामिद उम्र 22 पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मुरादाबाद, रफत अली उम्र 18 पुत्र इब्ने अली निवासी मुरादाबाद, मुकेश कुमार उम्र 35 पुत्र मुन्ना लाल निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। वही पांचों को गिरफ्तार कर धारा 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वही बुधवार को दोनों को न्यायालय पेश किया गया। एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक 5 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वही बुधवार को सभी को न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page