(खेल)-हल्द्वानी की रिनिशा ने गोल्ड मेडल जीत कर फिर से अपनी नायाब प्रतिभा का दिया परिचय

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:- गोल्डन गर्ल रिनिशा ने खेलो इंडिया विमेंस वूशु स्टेट लीग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीत कर फिर से अपनी नायाब प्रतिभा का परिचय दिया और आगामी सुनहरे भविष्य की तरफ़ एक कदम और बढ़ाया l
जय दुर्गा मार्शल आर्ट् अकादमी की खिलाड़ी रिनिशा के छोटे से कैरियर का ये 15वॉ गोल्ड मेडल है कोच विनोद लखेरा के मार्गदर्शन में रिनिशा लोहनी लगातार 5 साल से मार्शल आर्ट के क्षेत्र में मेहनत कर रही है इससे पहले भी उन्होंने स्टेट चैंपियनशिप और नेशनल चैंपियनशिप में कई मेडल जीते हैं और उत्तराखंड के साथ ही भारत देश का भी नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन के साथ-साथ जय दुर्गा मार्शल आर्ट के सभी सीनियर खिलाड़ी और स्कूल प्रबंधन द्वारा परिवार को बधाइयां दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page