मल्लीताल क्षेत्र में महिला को झील में डूबने से बचाने वाले पुलिस कर्मी एवं नाविकों को एसएसपी नैनीताल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 की रात को प्रयागराज से घूमने आई महिला के सेल्फी लेते समय झील में डूबने के दौरान बचाव कार्य कर अस्पताल में उपचार कराने वाले 03 पुलिस कर्मियों तथा नाविकों द्वारा तत्परता और साहस का परिचय दिया गया। आज प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बचाव कार्य करने वाले 03 पुलिस कर्मी और 04 नाविकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मियों को इनका अनुसरण करते हुए अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

सम्मानित किए गए कर्मियों और नाविकों का विवरण इस प्रकार है:–

▪️ कानि० मनोज कुमार।
▪️Irb कानि० मनोहर सिंह।
▪️कानि० चीता मोबाइल प्रदीप कुमार।
▪️साहिल सेठी (नाविक)
▪️ सोनू कुमार (नाविक)
▪️गौरव सिंह (नाविक)
▪️मोहन सिंह (नाविक)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page