जरूरतमंदों को सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य ने बांटी खाद्य सामग्री

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण के द्वारान सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य नगर के ग्रामीण इलाकों में जाकर जरूरमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे है। गुरूवार को सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य ब्रदर हैक्टर पिंटू के नेतृत्व में नगर के समीपवर्ती गांव भूमियाधार में खाद्य सामग्री का वितरण किया। गुरुवार को प्रधानाचार्य ब्रदर पिंटो ने भूमियाधार जाकर लगभग 50 परिवारों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिसमें आटा चावल, दाल चीनी, बिस्कुट व चायपती आदि शामिल थी। वही प्रधानाचार्य पिंटो ने बताया कि आगे भूमियाधार क्षेत्र में आगे भी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। वही ग्रामवासियों ने प्रधानाचार्य पिंटो का आभार जताया। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, संतोष, कॉन्स्टेबल शिवराज राणा, नवल बिष्ट, पुनीत बिष्ट, आकाश आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page