रईसी और ठाठ दिखाने के लिए चुरा डाली इनोवा कार

ख़बर शेयर करें
08 मई को वादी निवासी भरतपुरी रामनगर के द्वारा एक तहरीर 07 मई की रात्रि 21.30 बजे खुद की इनोवा कार सं0 UK 19 - 6401 सफेद रंग को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने सम्बन्धित दी गई। जिसमें थाने में एफ0आई आऱ0 न0 166/24 धारा 379/380/457 भादवि पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम के गठन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 व आसपास पूछताछ की मदद से मात्र 06 घण्टे मे चोरी का अनावरण करते हुए 01 युवक को सीतावनी के पास से चोरी की गई इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त कार की कीमत लगभग 20,00,000/- रू0 बतायी जा रही है। अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

अभियुक्त द्वारा घर के अंदर से चाबी निकालकर बाहर खड़ी इनोवा कर को चोरी कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में लगभग चार-पांच साल पहले वादी का ड्राइवर रह चुका है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page