सूचना विभाग के स्व0 मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला का कल देर रात दिल्ली एम्स में हुआ आकस्मिक निधन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – सूचना विभाग के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी स्व0 मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला का आकस्मिक निधन कल देर रात एम्स दिल्ली मे हो गया। स्व0 शुक्ला मीडिया सेन्टर हल्द्वानी मे अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर तैनात रहे, वर्तमान मे वे अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी उत्तरकाशी मे तैनात थे।

स्व0 शुक्ला विगत छः माह से अस्वस्थ थे। उनका उपचार एम्स दिल्ली से चल रहा था। गत देर रात उनका निधन हो गया। स्व0 शुक्ला के निधन पर मीडिया सेन्टर हल्द्वानी एवं जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा मे उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके शोकाकुल परिवार को इस दुख की घडी मे इस क्षति को सहने हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।


शोकसभा में जनसम्पर्क अधिकारी मा. मुख्यमंत्री विजय बिष्ट,उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अति जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट, अहमद नदीम, सुधीर कुमार, मोहन फुलारा, एमसी जोशी, भुवन चन्द्र, आन सिह मटियाली, नैनीताल मे प्रकाश पाण्डे, दीवान गिरी गोस्वामी, दीवान सिह बिष्ट, उमेद सिह जीना आदि मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page