ख़बर शेयर करें

शिक्षकों एवं बच्चों ने मनाई पंत जयंती
राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख धारी नैनीताल में शिक्षकों , बच्चों के द्वारा गोविंद बल्लभ पंत पंत को उनके 134 वे जन्मदिवस पर याद किया गया।
इस अवसर पर छात्रा तनुजा तिवारी तथा शिक्षक आनंद बल्लभ शर्मा के द्वारा पंत जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरीशंकर कांडपाल के द्वारा महापुरुषों के जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा उनके किए हुए कार्यों को अपने जीवन में अपनाने का बच्चों को संकल्प लेने का आवाहन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आनंद बल्लभ शर्मा , शंकर लाल गंगवार ,अनिल कुमार आर्य ,वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
संचालन हरीश चंद्र पांडे के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page