पीपल पोखरा–पनियाली में आदमखोर का आतंक- डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश👉किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त

ख़बर शेयर करें

पीपल पोखरा एवं पनियाली क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव के हमलों में दो महिलाओं की मौत के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। जनाक्रोश और दहशत के बीच जिलाधिकारी नैनीताल ने रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने आदमखोर की निरंतर ट्रैकिंग, ट्रैप कैमरा-ड्रोन व थर्मल तकनीक के उपयोग तथा विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज/कैप्चर अभियान चलाने को कहा है।

जरूरत पड़ने पर शूटर की तैनाती हेतु उच्च स्तर से अनुमति लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने वन क्षेत्रों से लगे गांवों में दिन-रात गश्त करने क्यूआरटी तैनाती, ग्रामीणों को एस्कॉर्ट, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध अनिवार्य किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मुनादी के जरिए अलर्ट, रात में अनावश्यक आवाजाही पर रोक और भीड़ नियंत्रण के लिए राजस्व-पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी आज ही से सुनिश्चित कराई जाए।

जिलाधिकारी ने पहली घटना के बाद की गई कार्रवाई की आख्या तलब करते हुए लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी डीएफओ को दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने राजस्व,पुलिस व वन विभाग का संयुक्त कंट्रोल रूम बनाकर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि देने और दीर्घकालिक समाधान के तहत सोलर फेंसिंग, चेतावनी तंत्र की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page