थाना काठगोदाम जल पुलिस ने गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग का किया सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को किया सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- 3 अप्रैल को हे0का0 जल पुलिस प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भण्डारी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गौला बैराज, काठगोदाम में कूद गया है।

सूचना प्राप्त होते ही हे0का0 प्रताप गड़िया व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय पुत्र नरोत्तम उपाध्याय,उम्र लगभग 80 वर्ष,निवासी गंगाविहार,कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई।

सूचना पर उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय(45 वर्ष) एवं ममता उपाध्याय (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया गया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोहन चन्द्र उपाध्याय को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

👉 पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय सहयोग से एक अनहोनी टली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page