टीएचडीसीआईएल एवं बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2,500/- करोड़ रु. के ऋण करार पर किए हस्‍ताक्षर

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश-04.01.2022: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने 04.01.2022 को टीएचडीसीआईएल के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में 2,500/- करोड़ रु. के ऋण करार पर हस्‍ताक्षर किए । यह ऋण करार मुख्‍य रूप से टीएचडीसीआईएल की खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (1320मेगवाट) और अमेलिया कोयला खदान के पूंजीगत व्यय(कैपेक्‍स) की आवश्यकता को पूरा करने के लिए किया गया है।

श्री ए. के. गर्ग, अपर महाप्रबंधक(वित्त), टीएचडीसीआईएल और श्री एन. सी. रॉय, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने करार पर हस्ताक्षर किए। यह करार श्री जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त) और श्री. ए. बी. गोयल, महाप्रबंधक (वित्त), टीएचडीसीआईएल की उपस्थिति में निष्‍पादित किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल की ओर से श्री. संजय कुमार, तकनीकी सचिव- निदेशक(वित्‍त) एवं उप महाप्रबंधक, सुश्री रश्मि शर्मा, कंपनी सचिव तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से श्री ईश्‍वर चन्‍द मुख्‍य प्रबंधक तथा श्री पुनीत तलवार, वरि. प्रबंधक भी उपस्थित थे। 

श्री जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त) ने ऋण करार को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए टीएचडीसीआईएल और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों की सराहना की। इसके साथ श्री जे. बेहेरा ने कहा कि यह हमारे पारस्परिक संबंधों की शुरुआत है क्योंकि टीएचडीसीआईएल अपने व्यापार प्रचालन का विस्तार कर रहा है और इसी क्रम में संयुक्त उद्यम का गठन किया गया है तथा अनेक नए संयुक्‍त उपक्रम बनाने की योजना भी है। उन्‍होंने कहा कि टीएचडीसीआईएल को भावी समय में और अधिक धन की आवश्यकता होगी। श्री जे. बेहेरा ने बताया कि इसे ध्यान में रखते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा और टीएचडीसीआईएल को इस तरह के और भी वित्तीय करार करने पड़ सकते हैं।  

टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है । टिहरी बांध एवं एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी(400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन विद्युत परियोजनाओं, उत्तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं कासरगॉड केरल में 50 मेगावाट की सौर परियोजना के साथ टीएचडीसीआईएल की कुल संस्थापित क्षमता 1587 मेगावाट हो गई है । 

श्री गौरव कुमार, प्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page