120 वर्षीय बुजुर्ग ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर अपने वोट का किया इस्तेमाल

ख़बर शेयर करें

विधानसभा निर्वाचन-2022 में 120 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का किया मतदान में प्रयोग, उत्तराखंड की 70 विधान सभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी रहा। जिसमें कुल 117 प्रत्याशियों का भविष्य 14 फरवरी सोमवार को ईवीएम मशीन में कैद कर लिया गया है। वोटिंग को लेकर पूरे दिन लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रुड़की की रहने वाली 120 वर्ष की बुजुर्ग महिला मरियम ने मतदान किया। उत्तराखंड के रुड़की में भी वोटरो में अच्छा खासा जोश देखा गया। यहां पर युवा हो या बड़े बुजुर्ग सभी में मतदान को लेकर उत्साह भरपूर समाया हुआ था। आज सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाओं में भीड़ देखने को मिली। यहां रुड़की में आज 120 वर्ष की बुजुर्ग महिला मरियम ने भी सरकार बनाने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल किया। रुड़की की रामपुर गांव निवासी 120 वर्षीय बुजुर्ग मरियम ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया और मतदान किया। हालांकि, बुजुर्ग महिला मरियम चलने-फिरने में असमर्थ है। इस कारण उनके पोते गोद में उठाकर उन्हें पोलिंग बूथ तक लाए और उन्होंने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। रुड़की में 120 वर्षीय वृद्ध महिला मरियम का कहना है कि वह एक विकास करने वाला प्रत्याशी चाहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page