बड़ी खबर- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.)से 9 वर्षीय बालक अर्थव त्यागी ने की मुलाकात

ख़बर शेयर करें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में 9 वर्षीय बालक अर्थव त्यागी ने मुलाकात की। अर्थव त्यागी  बेघर बच्चों के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अर्थव की प्रंशसा करते हुए कहा कि अर्थव अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। बच्चों को कम आयु से ही सामाजिक सारोकारों व पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जोड़ा जाना चाहिए। विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही बच्चों को  सामाजिक कार्यों में योगदान देना चाहिए। राज्यपाल ने अर्थव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page