डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए सफलतापूर्वक हुई संपन्न

ख़बर शेयर करें

आज शनिवार 11 सितंबर को डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई यह परीक्षा प्रथम प्रश्न पत्र की थी जिसमें वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर एल एम जोशी ,निदेशक डीएसबी परिसर नैनीताल, केंद्राध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी डी्एसबी परिसर नैनीताल ,परीक्षा में पर्यवेक्षक के रुप में प्रोफेसर संजय पंत मौजूद रहे ,परीक्षा नियंत्रक हरीश सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे, प्रोफेसर ललित तिवारी निदेशक, शोध एवं प्रसार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने परीक्षा का निरीक्षण किया। कुल292 शोधार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 17 अनुपस्थित रहे तथा 275 ने परीक्षा दी। कल दिनांक 12 सितंबर 2021 को रविवार के दिन इन विषयों के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page