बड़ी खबर- परिजनों ने इस स्कूल में आकर अध्यापकों तथा छात्रों से की मारपीट

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में 18 अक्टूबर को वादी हरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलेज पीरुमदारा द्वारा तहरीर दी गई कि उनके विद्यालय में पड़ने वाले एक छात्र द्वारा कक्षा में अनुशासन हीनता की गई। जिस पर तत्समय कक्षा में मौजूद अध्यापिका द्वारा बच्चे को डांटा गया तो वह कक्षा छोड़कर घर जाकर अपने परिजनों को स्कूल में बुला लाया। जहां उसके परिजनों द्वारा आवेश में आकर स्कूल के अध्यापक, अध्यापिका तथा छात्रों से गाली गलीच व मार पीट की गई है। जिस संबंध में अभियुक्तगणों 1-मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद जान।
2-मोहम्मद तनवीर पुत्र मोहम्मद तसलीम।
3- शाहरुख सैफी उत्तर मोहम्मद तसलीम निवासी गण उदयपुरी चोपड़ा पीरुमदारा रामनगर के विरुद्ध थाना रामनगर पर एफ आई आर नंबर 449/22 धारा 186/ 323 /353/ 332/ 506 IPC में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page