राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल से पहला दल अयोध्या मंदिर रामलला के दर्शन करने के लिए हुए रवाना

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल से श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या को आज दोपहर पहला दल रवाना हुआ। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के सात दिन बाद भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिला रही है। अयोध्या में कोहरे और ठंड के बावजूद श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए दूर-दूर से प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इस आध्यात्मिक नगरी में ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला वर्तमान तक जारी है। यंहा का प्रशासन भी भक्तों को चरणबद्ध तरीके से रामलला के दर्शन करने के लिए समय दे रहा है। 22 जनवरी दिन सोमवार को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन से अब तक रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है।
इस मौके पर नैनीताल से जिला प्रचारक कमल, व्यवस्था प्रमुख सर्वप्रिय कंसल, नगर कारवां उमेश, नगर विस्तारक कमलेश बुढलाकोटी, नगर प्रचार प्रमुख चन्दन जोशी, संजीव मंडल, जिला विद्यार्थी प्रमुख नवीन भट्ट, डॉ दीपक मेलकानी, पंकज भट्ट, छात्र महासंघ सचिव भावेश, दीवान उनियाल, संजीव त्रिपाठी,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा उपस्थिति रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page