आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी ऑल सेंट्स की छात्राएं

ख़बर शेयर करें

देश में लड़कियों के खिलाफ अपराधों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु डिफेंड स्ट्राइक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

अगर कोई आपके ऊपर हमला करता है या आपकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो आप खुद को और अपनी संपत्ति को बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठा सकते हैं और भारत में अपनी सुरक्षा और अपनी संपत्ति की रक्षा करना आपका मौलिक अधिकार है।

इसको मद्देनजर रखते हुए आज नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज में आज सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गई।
एक पखवाड़े तक चलने वाली यह कार्यशाला दिनांक 23 सितंबर से आरंभ होगी। इन चौदह दिनो में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरणा व प्रशिक्षण दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  हरिश्चंद्र को संगीत अध्यापक प्रतिभा सम्मान हेतु किया चयनित

कार्यशाला के संबंध में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती जरमाया ने कहा कि आत्मरक्षा एक जीवन कौशल है जिसके माध्यम से छात्राएं अपने परिवेश के बारे में अधिक जागरूक होंगी और किसी भी समय अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहेंगी।

इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने से छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा और छात्राओं को संकट के समय अपनी रक्षा करने के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना सिखाया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को देश भर में लगभग 1.5 लाख बच्चों को प्रशिक्षण दे चुकी स्ट्राइक डिफेंड कंपनी संचालित करेगी। कंपनी के डायरेक्टर और फाउंडर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पनवर, को फाउंडर श्री अनुज पनवर व मास्टर ट्रेनर श्री गौरव जैन एनएसजी कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स, बीएसएफ,सीआरपीएफ, के जवानों के साथ साथ दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस व उत्तराखंड पुलिस को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।
गौरव जैन ने बताया कि आत्मरक्षा एक लाइफ सेविंग स्किल है और एन एस क्यू एफ के तहत यह नई शिक्षा नीति का एक अंग भी है। इस कार्यशाला में सिखाई गईं आत्मरक्षा प्रशिक्षण तकनीकें छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा करेंगी और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद भी करेंगी।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी.एच. डी. प्रवेश परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा की तिथि हुई निर्धारित,आइये जानते हैं

इस कार्यशाला में विद्यालय की कक्षा 3 से 12 तक की छात्राएं प्रतिभाग करेंगी और नई उमंग के साथ प्रशिक्षित होकर किसी भी अप्रिय घटना का शिकार होने से खुद को बचाने में सक्षम बनेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page