नैनीझील में आत्महत्या के इरादे से कूदे एक युवक की स्थानीय युवा की सूझबूझ और बहादुरी से बचाई जान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल। नैनीताल में सोमवार को नैनीझील में आत्महत्या के इरादे से कूदे एक युवक की स्थानीय युवा की सूझबूझ और बहादुरी से जान बच गई। पिछले दो दिनों में झील में डूबने से दो लोगों की मौत के बाद यह तीसरी घटना हो सकती थी, लेकिन समय रहते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय तल्लीताल डांठ के पास नेपाली मूल के लोकेश नामक व्यक्ति ने अचानक नैनीझील में छलांग लगा दी। झील में युवक को कूदते देख पास में मौजूद स्थानीय युवा आयुष भंडारी ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत झील में छलांग लगा दी।

काफी देर की मशक्कत के बाद आयुष ने लोकेश को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि लोकेश तल्लीताल बाजार स्थित एक दुकान में काम करता है।

गौरतलब है कि बीते दो दिनों में नैनीझील में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में सोमवार की यह घटना भी एक और दुखद हादसा बन सकती थी, लेकिन स्थानीय युवा की बहादुरी से समय रहते एक जान बचा ली गई।

स्थानीय लोगों ने आयुष भंडारी के साहस और तत्परता की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page