खोया हुआ पर्स पाकर महिला पर्यटक की आंखों में छलक उठे खुशी के आंसू, उत्तराखंड की पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय

ख़बर शेयर करें


आज दिन रविवार 14 अगस्त को कैंची धाम मैं आए पर्यटक श्रीमती सांची श्रीवास्तव, पत्नी आर.पी. श्रीवास्तव, निवासी लखनऊ उत्तर-प्रदेश का पर्स कही खो गया। जो कैंची धाम के पास यातायात व्यवस्था संभालने में लगे खैरना चौकी प्रभारी S.I. दिलीप कुमार, व कांस्टेबल प्रयाग जोशी को सड़क पर पड़ा मिला जिसमें ₹3500 नगद व 5 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवम अन्य जरूरी दस्तावेज आदि मिले। पर्स स्वामी को ढूंढने के लिए जब पर्स को खंगाला गया तो उसमे एक पर्ची मिली जिसमे एक मोबाइल नंबर मिला जिसके माध्यम से पर्स स्वामिनी को तत्काल संपर्क करने पर खोया पर्स सांची श्रीवास्तव के सुपुर्द किया गया । खोया पर्स मिलने की खुशी में महिला पर्यटक की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे जिनके द्वारा धन्यवाद व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page