टीआई और एआरटीओ ने स्कूल व कॉलेजों की बसों में अनियमितता पाए जाने पर बसों का MV act के अन्तर्गत किया चालान

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा नजर को हल्द्वानी यातायात प्रभारी हल्द्वानी रामनगर को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में स्कूल कॉलेजों के खुलने पर स्कूल व कॉलेजों की बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को लाना- ले -जाना प्रकाश में आने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में दिनांक 6/7-7-2022 को श्री आदेश कुमार प्रभारी निरीक्षक यातायात रामनगर व श्रीमती नेहा झा एआरटीओ महोदया द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया दौराने अभियान के स्कूलों एवं कॉलेजों की बसों में अनियमितता पाए जाने पर कुल 40 चालान कर संयोजन शुल्क ₹18500 वसूला किये गये।
तथा 10 स्कूल बसों का कोर्ट चालान कर ड्राइवर व कंडक्टर को उचित हिदायत की गई। वर्तमान में स्कूल बस चेकिंग अभियान जारी है।

मीडिया सेल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page