बड़ी खबर- रुद्रपुर से भीमताल आते समय एक वाहन करीब 300 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी, दो की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर से भीमताल आते समय एक वाहन i20 सफेद रंग की जिसका नंबर यूके 07 2042 है करीब 300 फ़ीट ऊपर से नीचे जा गिरी है। उस वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमें से राहुल साह उम्र 30 वर्ष पुत्र पूरन साह निवासी नुकुचियाताल, भीमताल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दूसरे पार्थ बिष्ट और तीसरे रोशन बैठे थे। चिता पुलिस शिवराज राणा ने बताया कि पार्थ बिष्ट और रोशन को ज्यादा चोट आने से हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि राहुल साह को कम चोट आई है सही स्थिति में है जिनकी हालात गंभीर है उनको बीडी पांडे से हायर सेंटर हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया है। ये लोंग रुद्रपुर से भीमताल को आ रहे थे पुलिस की जानकारी के मुताबिक सभी लोग नशे की हालत में थे। जिस कारण से ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना पाइनस के पास हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page